
श्रीकांत दास / विशाल विचार
बरहरवा (साहिबगंज)। कांग्रेस प्रदेश महासचिव सह युवा नेता तनवीर आलम ने सोमवार शाम बरहरवा नगर के विभिन्न छठ घाटों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने छठ पूजा समिति के पदाधिकारियों से मुलाकात कर पर्व की शुभकामनाएं एवं बधाई दीं और श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को लेकर की गई तैयारियों की जानकारी ली।समिति सदस्यों ने फूलों का मोमेंटो एवं अंग वस्त्र भेंट कर तनवीर आलम का स्वागत किया। उन्होंने घाटों पर प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता एवं सुरक्षा प्रबंधन को लेकर संबंधित अधिकारियों व समिति सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।तनवीर आलम ने कहा कि “छठ महापर्व आस्था, पवित्रता और लोक एकता का प्रतीक है। इसे शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ मनाएं।”उन्होंने समिति से आग्रह किया कि किसी भी श्रद्धालु या व्रती को असुविधा न हो, इसके लिए सभी तैयारियां सुनिश्चित की जाएं।इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष बरकत खान, वरिष्ठ कांग्रेसी मो. नसीरुद्दीन, 20 सूत्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार दास, प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

