*तनवीर आलम ने किया छठ घाटों का निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा व्यवस्था पर दिए आवश्यक निर्देश*

सुमन कुमार दत्ता /विशाल विचार

पाकुड़:-कांग्रेस प्रदेश महासचिव सह युवा नेता तनवीर आलम ने सोमवार की सुबह पाकुड़ शहर स्थित विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छठ पूजा समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों से मुलाकात कर पूजा की तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली और श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के क्रम में छठ पूजा समिति के अध्यक्ष उदय लखवानी ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर तनवीर आलम का स्वागत किया। इसके बाद तनवीर आलम ने घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधन की स्थिति का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों और समिति सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

तनवीर आलम ने इस अवसर पर कहा कि छठ महापर्व आस्था, पवित्रता और लोक एकता का प्रतीक है। इसे शांति, आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया जाना चाहिए। उन्होंने समिति सदस्यों से आग्रह किया कि श्रद्धालुओं और व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।इस मौके पर पाकुड़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुमार सरकार, प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक, जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष शाहीन परवेज, जिला महासचिव अर्धेंदु गांगुली, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद डोकानिया, पाकुड़ पर्यवेक्षक अशोक दास, रामविलास महतो, सोशल मीडिया चेयरमैन पियारुल इस्लाम, नगर अध्यक्ष बंसराज गोप, शाहिद इकबाल उर्फ चंचल नसीम आलम, सफीक आलम, एहदिन शेख सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वहीं छठ पूजा समिति की ओर से उपाध्यक्ष रवि जयसवाल, कोषाध्यक्ष संजय भगत, बप्पी बर्मन, बप्पा दे, बप्पी भगत, जितेंद्र भगत, सोनू जयसवाल और मनोज बर्मन समेत कई सदस्य उपस्थित थे।इस निरीक्षण के माध्यम से तनवीर आलम ने प्रशासन और समिति दोनों से अपील की कि आगामी छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, साफ-सफाई और सुचारू व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए, ताकि यह पावन पर्व पूर्ण श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *