श्रीकांत दास / विशाल विचार

राजमहल साहिबगंज राजमहल लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर रविवार को राजमहल नगर पंचायत क्षेत्र के राजमहल बाजार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बाजार में केला, अमरूद, नींबू, नारियल, सेब, टोकरी और सूप सहित पूजा सामग्री की जमकर खरीदारी हुई।राजमहल शहर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण इलाकों—उधवा, जामनगर, लखीपुर, मोहनपुर, मंगलहाट और तीनपहाड़ से भी हजारों श्रद्धालु बाजार पहुंचे। श्रद्धालु पूजा सामग्री और फलों से भरे थैले लेकर अपने-अपने घरों को लौटते नजर आए।भक्तिमय माहौल में डूबे गांव ग्रामीण क्षेत्रों में भी छठ पर्व को लेकर भक्ति और उल्लास का वातावरण देखा गया। रविवार को हटिया हाटपाड़ा में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या पूजा सामग्री की खरीदारी में जुटी रही।सूप और डाला की बढ़ी मांग बांस से बने सूप और डाला की बिक्री जोरों पर रही। श्रद्धालुओं का कहना था कि छठ पूजा में सूप का विशेष महत्व होता है, क्योंकि इसी में पूजन सामग्री सजाई जाती है। इसलिए छठ के दौरान सूप की बिक्री पूरे वर्ष की तुलना में सबसे अधिक होती है।कुछ श्रद्धालु पीतल के सूप भी खरीदते हैं, लेकिन अधिकांश लोग पारंपरिक बांस के सूप को ही प्राथमिकता देते हैं।आस्था, परंपरा और श्रद्धा का संगम पूरे बाजार में आस्था, परंपरा और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। हर ओर “छठ मइया” के गीतों की मधुर गूंज और तैयारी की रौनक से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा।सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतज़ाम छठ पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतज़ाम किए। नगर क्षेत्र के मुख्य मार्गों और बाजार के आसपास सुरक्षा बलों की तैनाती की गई, ताकि श्रद्धालु निश्चिंत होकर खरीदारी कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *