श्रीकांत दास संवाददाता (विशाल विचार)

साहिबगंज एवं पाकुड़ जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय आह्वान पर चलाए जा रहे “वोट चोर, गद्दी छोड़” अभियान के तहत व्यापक हस्ताक्षर अभियान संपन्न हुआ। इस अभियान का उद्देश्य लोकतंत्र की रक्षा और जनता के जनादेश का सम्मान सुनिश्चित करना है।शनिवार को रांची स्थित कांग्रेस कार्यालय में पाकुड़ विधानसभा की विधायिका निसात आलम ने साहिबगंज एवं पाकुड़ जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा संकलित हस्ताक्षर अभियान की प्रति प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश को ससम्मान सौंपा।इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने कहा कि “यह अभियान जनता की आवाज़ को सशक्त रूप से उठाने और जनमत के अपमान के खिलाफ लोकतांत्रिक संघर्ष को मजबूत करने का प्रतीक है।”कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर अभियान को सफल बनाया और प्रदेश नेतृत्व को जनता की भावनाओं से अवगत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *