महाराष्ट्र के पुणे में उन्नत प्रौद्योगिकी रक्षा संस्थान ( डीआईएटी ) के दीक्षांत समारोह में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश आत्मनिर्भर हो रहा है। रक्षा मंत्री ने साइबर सुरक्षा की प्रगति के लिए आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बन जायेगा। यह सपना खुद हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का है। आर्थिक क्षेत्र में भी देश प्रगति कर रहा है और विशेषज्ञों के अनुसार 2027 तक भारत विश्व की तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था होगा। रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि तेजी से बदलती हुई दुनिया में हम तकनीकी बदलाव देख सकते हैं। रक्षा क्षेत्र में कई समस्यायें भी देखने को मिलती हैं , विशेषत: उन्होंने साइबर क्षेत्र को हाईलाइट किया। उन्होंने कहा कि हमें प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उन्नति की ओर बढ़ना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि चुनौती के साथ-साथ समाधान भी मौजूद होता है। अब प्रौद्योगिकी को उन्नत करने पर विशेष ध्यान होना चाहिए। रक्षा मंत्री ने आत्मनिर्भरता पर विशेष रूप से बल दिया तथा साथ ही यह भी कहा कि इसका अर्थ यह नहीं होना चाहिए कि हमें सबसे बिल्कुल अलग हो जाना चाहिए। हमें ऐसी स्थिति तैयार करनी चाहिए कि हम अपनी बुनियादी आवश्यकताओं को खुद ही पूरा कर सकें। हमें निर्यात में भी मजबूत होना पड़ेगा। देश में अगर उत्पादों का विनिर्माण होगा तो रोजगार के अवसर भी बनेंगे।
राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत को 2047 तक विकसित देश बनाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है। भारत आत्मनिर्भर देश बन रहा है तथा आर्थिक शक्ति के रूप में भी आगे बढ़ रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि भारत 2047 तक विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन जायेगा। इस तरह के सपनों को साकार करने के लिए तेजी से काम चल रहा है। संबोधन में रक्षामंत्री ने यह भी कहा कि डीआईएटी के 12वें दीक्षांत समारोह में शामिल होकर मैं हर्षित महसूस कर रहा हूँ। अपनी स्थापना के बाद से ही संस्थान अच्छा काम कर रहा है।आज अपने देश का भविष्य देखा जा सकता है।
