
मनीष कुमार साहू –
बिधनू। थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार सुबह को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सवारियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर रामगंगा नहर की रेलिंग तोड़ते हुए नहर किनारे जा घुसी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना के चलते दोनों ओर हाईवे मार्ग पर लंबा जाम लग गया।सूचना मिलते ही बिधनू थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस व स्थानीय लोग बस में फंसी सवारियों को बाहर निकालने का प्रयास कर रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कई यात्रियों को चोटें आने की आशंका जताई जा रही है।हादसे के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई
