विशाल विचार – हाफिज खान

कानपुर, हमारी राष्ट्रीय समिति अखिल भारतीय आदिवासी कश्यप कहार निषाद भोई समन्वय समिति के 22 प्रांतों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के सदस्य ‘अम्मा” श्री माता अमृतानंदमयी देवी के आश्रम अमृतापुरी कोल्लम केरल में अम्मा के आशीर्वाद से प्रवास किया एवं पूज्यनीय ‘अम्मा” माता अमृतानंदमयी देवी के दिव्य दर्शन/भेंट/आशीर्वाद प्राप्त किया। इस समन्वय समिति में प्रमुख रूप से श्री राजभूषण चौधरी मा० राज्य जल शक्ति मंत्री भारत सरकार,नेहरू राम निषाद,चेयरमैन पिछड़ा वर्ग आयोग छत्तीसगढ़ दर्जा प्राप्त केबिनेट मंत्री, कुंवर सिंह निषाद विधायक छत्तीसगढ़,राम कुमार पूर्व विधायक उन्नाव राष्ट्रीय महा सचिव नेशनल एसोसिएशन ऑफ् फिसर मेन, वरिज्कशन अध्यक्ष अखिल केरलम धीवर सभा,वी0 दिनाकरन पूर्व विधायक प्रदेश महामंत्री अखिल केरलम धीवर सभा, कैलाश नाथ निषाद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष/ प्रदेश अध्यक्ष नेशनल एसोसिएशन ऑफ़ फिसर मेन, बाबा मार्तंड सिंह मांझी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, गुरुचरण सिंह कश्यप राष्ट्रीय सहसंयोजक, नीरज कश्यप युवा समिति अध्यक्ष उपस्थित रहे।
अमृता विश्व विद्यापीठम अमृतापुरी कोल्लम केरल में प्रातः नास्ते के बाद केरल के मछुवारों की समस्याओं पर विचार विमर्श हुआ जिसमे राजभूषण चौधरी मा० राज्य जल शक्ति मंत्री भारत सरकार से राम कुमार पूर्व विधायक उन्नाव राष्ट्रीय महा सचिव नेशनल एसोसिएशन ऑफ् फिसरमेन ने केंद्र सरकार ने वर्ष 2021 में मछुवारों को मत्स्य पालन एवं मत्स्य आखेट को कृषि का दर्जा देते हुए किसान क्रेडिट कार्ड जारी किये है वही दूसरी ओर तमिलनाडु, पुडिचेरी, केरलम, गुजरात, महाराष्ट्र के मछुवारों को मत्स्य पालन एवं मत्स्य आखेट हेतु डीज़ल सामान्य दर लगभग रु० 87 /- प्रति लीटर के स्थान पर औद्योगिक दर रू० 115 /- प्रति लीटर अर्थात रू0- 23 /- अधिक की दर से दिया जा रहा है जिससे मछुवारों को अत्यधिक आर्थिक हानि हो रही है। अतः मछुवारों को मत्स्य पालन एवं मत्स्य आखेट हेतु सामान्य दर लगभग रु० 87 /- प्रति लीटर की दर से डीज़ल देने की मांग की एवं रामेश्वरम तमिलनाडु के 23 मछुवारों जो भूलवश श्रीलंका की समुद्री सीमा में चले गए थे को श्रीलंका के जल सैनिकों द्वारा गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया है को विदेश मंत्रालय भारत सरकार के माध्यम से शीघ्र रिहा कराने की मांग की। राम कुमार पूर्व विधायक उन्नाव राष्ट्रीय महा सचिव नेशनल एसोसिएशन ऑफ् फिसरमेन की मांग को स्वीकार करते हुए श्री राजभूषण चौधरी मा० राज्य जल शक्ति मंत्री भारत सरकार द्वारा शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *