सुमन कुमार दत्ता -विशाल विचार (पाकुड़)
पाकुड़: पाकुड़ की स्थानीय राजनीति में सरगर्मी तेज हो गई है। सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) ने आगामी नगर परिषद चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारने का औपचारिक निर्णय लिया है। यह निर्णय शनिवार को पाकुड़ स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित जिला समिति की महत्वपूर्ण बैठक में लिया गया।
युवाओं पर फोकस: “यंग डेमोक्रेट्स” का होगा गठन
जिला उपाध्यक्ष अहेदुल शेख की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सांगठनिक मजबूती पर विशेष जोर दिया गया। पार्टी ने अपने यूथ विंग “यंग डेमोक्रेट्स” की जिला समिति गठित करने का प्रस्ताव पारित किया है। माना जा रहा है कि नगर परिषद चुनाव में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने और पार्टी की विचारधारा को जमीन तक पहुँचाने के लिए यह एक बड़ा कदम है।
नगर परिषद चुनाव और राजनीतिक हालात पर चर्चा
बैठक के दौरान पाकुड़ नगर परिषद के आगामी चुनावों और वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर गहन मंथन हुआ। पार्टी नेताओं ने स्पष्ट किया कि SDPI इस बार मजबूती के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी। इसके साथ ही, जिला समिति के विस्तार को लेकर भी फैसला लिया गया, जिसे अगले माह पूरा कर लिया जाएगा।
बैठक में ये दिग्गज रहे मौजूद
बैठक में प्रदेश स्तर के नेताओं की मौजूदगी ने संगठन के इरादों को स्पष्ट कर दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे:
- मो. हंजेला शेख: प्रदेश अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य
- हबीबुर रहमान: प्रदेश उपाध्यक्ष
- शमीम अख्तर: प्रदेश महासचिव (संगठन)
- अधिवक्ता अब्दुल हन्नान: प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य
- मोजाहेदुल इस्लाम: जिला महासचिव (संगठन)
- सलमा खातून: जिला सचिव
बैठक की जानकारी देते हुए जिला महासचिव मानजार शेख ने बताया कि पार्टी आगामी चुनाव में पूरी ताकत झोंकने के लिए तैयार है और कार्यकर्ताओं को अभी से जनसंपर्क बढ़ाने का निर्देश दिया गया है।
SDPI #PakurNews #JharkhandElection #MunicipalCouncilElection #YoungDemocrats #HanjelaSheikh #JharkhandPolitics #PakurUpdate
