
श्रीकांत दास / विशाल विचार
उधवा साहिबगंज ।77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर ऑल इंडिया चालक संघ, उधवा शाखा कार्यालय परिसर में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में झंडोत्तोलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक मो. ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।झंडोत्तोलन के उपरांत उपस्थित जनसमूह ने तिरंगे को सलामी दी तथा राष्ट्रगान के माध्यम से देश की एकता, अखंडता और संविधान के प्रति अपनी अटूट निष्ठा प्रकट की। पूरा समारोह स्थल देशभक्ति के नारों, उत्साह और उल्लास से गूंज उठा।इस मौके पर विधायक एमटी राजा ने अपने संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस हमें हमारे संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक कर्तव्यों की याद दिलाता है। उन्होंने चालक समुदाय की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को गति देने में चालकों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि चालकों के अधिकार, सम्मान और सामाजिक सुरक्षा के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।कार्यक्रम में ऑल इंडिया चालक संघ के अध्यक्ष मो. अनवारूल, विधायक प्रतिनिधि मो. मारूफ उर्फ गुड्डू, प्रखंड विकास पदाधिकारी जयंत कुमार तिवारी, राधानगर थाना प्रभारी अमर मिंज, राजमहल थाना प्रभारी हसनैन अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष अयूब अली उर्फ बाबू दा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।इसके अलावा काजू मल्लिक, कीनू सोरेन, मंजूर शेख, एकलाकुर शेख, मनीर शेख, नबी शेख समेत बड़ी संख्या में चालक संघ के सदस्य एवं स्थानीय नागरिक समारोह में शामिल हुए।कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। अंत में उपस्थित लोगों ने एक दूसरे को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और राष्ट्र के प्रति अपने समर्पण भाव को व्यक्त किया।
