
श्रीकांत दास / विशाल विचार
तीनपहाड़ साहिबगंज।राजमहल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विमलेश कुमार त्रिपाठी ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जानकारी दी कि दिनांक 19 जनवरी 2026 को शाम लगभग 4:00 बजे, थाना राधानगर, जिला साहिबगंज अंतर्गत केवटपाड़ा पूर्वी उधवा निवासी सुनील चौधरी अपने एक परिचित के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के चतराडीह श्मशान घाट पहुंचे थे।इसी दौरान कुछ लोगों द्वारा उनके साथ मारपीट की गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों द्वारा उन्हें इलाज के लिए पहले मालदा ले जाया गया, जहां से स्थिति गंभीर होने पर कोलकाता रेफर किया गया। इलाज के लिए ले जाने के क्रम में दिनांक 21 जनवरी 2026 को उनकी मृत्यु हो गई।मृतक की पत्नी रूपाली देवी (उम्र 31 वर्ष), पिता स्वर्गीय सुनील चौधरी, के लिखित आवेदन के आधार पर तीनपहाड़ थाना कांड संख्या 03/2026, दिनांक 22. जनवरी 2026 को धारा 103(1)/3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह, साहिबगंज के निर्देश पर राजमहल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विमलेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।छापामारी दल द्वारा दिनांक 24 जनवरी 2026 को इस कांड में संलिप्त प्राथमिकी अभियुक्तों 01 मोती रजवार, उम्र 34 वर्ष, पिता स्वर्गीय भुदेव रजवार 02 राजू राय, उम्र 31 वर्ष, पिता स्वर्गीय जुना राय दोनों निवासी चतराडीह पुराना टोला, थाना तीनपहाड़, जिला साहिबगंज को विधिवत गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।पुलिस ने बताया कि कांड से जुड़े अन्य बिंदुओं पर अनुसंधान जारी है तथा शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।छापामारी दल में शामिल अधिकारी इस कार्रवाई में राजमहल अंचल पुलिस निरीक्षक प्रभाग राजीव रंजन, तीनपहाड़ थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार पांडेय, महेंद्र कुमार, साहिद अहमद खान, प्रदीप कुमार, हवलदार प्रदीप हेम्ब्रम, आ०/389 माखन कुमार एवं तीनपहाड़ थाना रिजर्व गार्ड के अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे
