
श्रीकांत दास / विशाल विचार
बरहरवा साहिबगंज।बरहरवा के इस्लामपुर स्थित पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के आवास प्रांगण में बरहरवा नगर कांग्रेस कमिटी की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान ने की, जबकि पाकुड़ की विधायक निसात आलम मुख्य अतिथि के रूप में विशेष रूप से उपस्थित रहीं।बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी नगर निकाय चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करना एवं संगठन को चुनावी दृष्टिकोण से और अधिक मजबूत बनाना रहा। इस दौरान नगर स्तर पर संगठनात्मक सशक्तिकरण, बूथ कमिटी गठन, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय करने, जनसंपर्क अभियान को तेज करने तथा चुनावी रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।मुख्य अतिथि विधायक निसात आलम ने नगर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नगर निकाय चुनाव की घोषणा शीघ्र होने वाली है, ऐसे में सभी कार्यकर्ताओं को पूरी तत्परता, ईमानदारी और समर्पण के साथ चुनावी तैयारियों में जुट जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के हितों की लड़ाई लड़ती रही है और आगामी नगर निकाय चुनाव में ऐतिहासिक सफलता के लिए एकजुटता और सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।वहीं बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान ने कहा कि संगठन की असली ताकत कार्यकर्ताओं की निष्ठा और मेहनत में निहित होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियों एवं उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाएं।बैठक में प्रमुख रूप से प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष अशोक कुमार दास, नगर पर्यवेक्षक कमल आर्य, वरिष्ठ कांग्रेसी मो. नसीरुद्दीन, गुलाम रब्बानी, प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू, नगर अध्यक्ष मनोज घोष, शाहनवाज नासीर, नवीद अंजुम, भोला नाथ महतो, अनन्त लाल भगत, निताई सरकार, मिथुन मंडल, नेहाल अख्तर, थॉमस रॉबर्ट, संतोष झा, विक्की कर्मकार, राकेश शेख, छोटे लाल रामानी, आफताब आलम, अब्दुल करीम, गोविंद कुशवाहा, आलमगीर मंसूरी, विष्णु मॉल, दीपक कुमार सहित नगर पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक का समापन संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा आगामी नगर निकाय चुनाव में एकजुट होकर कार्य करने के संकल्प के साथ किया गया।
