उद्यान विकास योजना 2025–26 के तहत कृषि विज्ञान केंद्र में हुआ आयोजन।

श्रीकांत दास / विशाल विचार

साहिबगंज वित्तीय वर्ष 2025–26 के अंतर्गत उद्यान विकास योजना के तहत साहिबगंज जिले में चयनित 17 कृषकों के लिए माली प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुवार को कृषि विज्ञान केंद्र, साहिबगंज में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला उद्यान पदाधिकारी, साहिबगंज एवं प्रधान, कृषि विज्ञान केंद्र की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम कृषकों को आधुनिक बागवानी तकनीकों से सुसज्जित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। माली प्रशिक्षण के माध्यम से कृषकों को पौध उत्पादन, रोपण तकनीक, पोषण प्रबंधन तथा रोग एवं कीट नियंत्रण से संबंधित व्यावहारिक एवं तकनीकी ज्ञान प्रदान किया जाएगा।उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण अवधि के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र के अनुभवी वैज्ञानिकों द्वारा कृषकों को सैद्धांतिक के साथ-साथ प्रायोगिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा,जिससे वे आधुनिक तरीके से बागवानी कार्य कर सकें। इस प्रशिक्षण से कृषकों को स्वरोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे तथा उनकी आय में वृद्धि सुनिश्चित होगी।कार्यक्रम में विभागीय पदाधिकारी, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक, कर्मचारीगण एवं प्रशिक्षणार्थी कृषक उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने इस प्रशिक्षण को लाभकारी बताते हुए इसे बागवानी क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सार्थक कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *