नई दिल्ली में होने वाली 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व।

श्रीकांत दास / विशाल विचार

साहिबगंज।स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) द्वारा नई दिल्ली में आयोजित की जा रही 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता (अंडर-14) में भाग लेने के लिए साहिबगंज जिले के 08 प्रतिभाशाली कुश्ती खिलाड़ी विशेष प्रशिक्षण शिविर हेतु रांची रवाना हुए।ये सभी खिलाड़ी खेल विभाग द्वारा चांद भैरव इनडोर स्टेडियम, साहिबगंज में संचालित खेलो इंडिया कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र के नियमित प्रशिक्षु हैं। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता की बेहतर तैयारी के उद्देश्य से 21 जनवरी से 30 जनवरी तक रांची में विशेष कोचिंग कैंप का आयोजन किया गया है।विशेष प्रशिक्षण शिविर की समाप्ति के उपरांत सभी खिलाड़ी 31 जनवरी से 4 फरवरी तक नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में साहिबगंज जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।बालिका वर्ग (फ्री स्टाइल) में चयनित खिलाड़ी :33 किलोग्राम – आर्या कुमारी 36 किलोग्राम – सीता कुमारी 39 किलोग्राम – सीमा कुमारी 42 किलोग्राम – काजल कुमारी 46 किलोग्राम – छोटी कुमारी 54 किलोग्राम – वैष्णवी कुमारी 58 किलोग्राम – आरती कुमारी बालक वर्ग :68 किलोग्राम – प्रिंस कुमार सभी खिलाड़ियों के साथ कुश्ती प्रशिक्षक प्रकाश सिंह बादल भी प्रशिक्षण शिविर के लिए रांची रवाना हुए हैं, जो खिलाड़ियों को तकनीकी एवं शारीरिक रूप से राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए तैयार करेंगे।इस अवसर पर उपायुक्त हेमंत सती, उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, परियोजना निदेशक आईटीडीए संजय कुमार, अपर समाहर्ता गौतम भगत, जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गानंद झा सहित जिले के खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की।जिले के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन होना साहिबगंज के खेल जगत के लिए गौरव का विषय है। इससे न केवल जिले की खेल प्रतिभाओं को पहचान मिल रही है, बल्कि आने वाले समय में अन्य युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *