श्रीकांत दास / विशाल विचार

साहिबगंज:जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त हेमंत सती ने आज स्नेह स्पर्श वृद्ध आश्रम एवं बाल गृह का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने आश्रम एवं बाल गृह में रह रहे वृद्धजनों तथा बच्चों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं उपलब्ध सुविधाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने भोजन व्यवस्था, आवासीय सुविधा, स्वच्छता, स्वास्थ्य देखभाल, सुरक्षा व्यवस्था सहित बाल गृह में रह रहे बच्चों के शैक्षणिक एवं मानसिक विकास से संबंधित व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी लाभार्थियों को सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित एवं समुचित सुविधाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाएं।उपायुक्त हेमंत सती ने कहा कि वृद्धजनों एवं बच्चों की देखभाल प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही को किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कदम अविलंब उठाने तथा नियमित अंतराल पर निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार होता रहे और लाभार्थियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।निरीक्षण के दौरान संबंधित विभाग के पदाधिकारी, स्नेह स्पर्श वृद्ध आश्रम एवं बाल गृह के प्रभारी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *