अब इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा : मो. मारूफ।

श्रीकांत दास / विशाल विचार

उधवा (साहिबगंज)।उधवा प्रखंड मुख्यालय परिसर में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में प्रखंडस्तरीय स्वास्थ्य मेला का भव्य आयोजन किया गया। स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक सुलभ कराने के उद्देश्य से आयोजित इस मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजमहल विधायक प्रतिनिधि मो. मारूफ उर्फ गुड्डू सहित अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।उद्घाटन अवसर पर बीडीओ जयंत कुमार तिवारी, अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. उदय टुडू, सीएचसी प्रभारी डॉ. गुफरान, जिप सदस्य अब्दुल बारीक, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अय्यूब अली, राजमहल नगर अध्यक्ष आजाद अली, ऐनुल हक अंसारी, विश्वजीत मंडल, काजू मल्लिक सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे। इसके उपरांत अतिथियों ने विभिन्न स्वास्थ्य स्टॉलों का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।स्वास्थ्य मेले में कुल 21 से अधिक स्वास्थ्य स्टॉल लगाए गए थे, जहां आंख, नाक, कान, महिला एवं पुरुष स्वास्थ्य जांच, एचआईवी, मलेरिया, कालाजार, फाइलेरिया, टीबी सहित अन्य बीमारियों की जांच, परामर्श एवं निःशुल्क दवा वितरण की व्यवस्था की गई थी। प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एवं शहरी नागरिक स्वास्थ्य जांच कराकर लाभान्वित हुए।इस अवसर पर मुख्य अतिथि मो. मारूफ उर्फ गुड्डू ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रखंडस्तर पर स्वास्थ्य मेला आयोजित करना स्वास्थ्य व्यवस्था को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि पूर्व में क्षेत्र के मरीजों को इलाज के लिए दूसरे बड़े शहरों एवं राज्यों में जाना पड़ता था, लेकिन अब राज्य सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग निरंतर तेजी से कार्य कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि आने वाले समय में राजमहल विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा आम लोगों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने यह भी घोषणा की कि उधवा में शीघ्र ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया जाएगा, जहां सभी प्रकार की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे लोगों को इलाज के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।वहीं अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. उदय टुडू ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। प्रखंडस्तरीय स्वास्थ्य मेले के माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों को जांच, परामर्श और उपचार का लाभ दिया जा रहा है, जो अत्यंत सराहनीय है।स्वास्थ्य मेले के सफल आयोजन में डॉ. सैय्यद सद्दाम, डॉ. कलीमुद्दीन, लेखपाल अमित कुमार, अनिल पाल, अतुल कुमार, एलटी रवि कुमार, एएनएम उषा कुमारी, यासीन शेख, सबीना यास्मीन, अनवारूल हक, जैनुल आब्दीन, अकीब जावेद सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की सक्रिय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *