कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में वाद-विवाद, स्लोगन एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन।

श्रीकांत दास / विशाल विचार

साहिबगंज जिले में ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से जन-जागरूकता गतिविधियों को तेज किया जा रहा है। इसी क्रम में झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा), रांची के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), साहिबगंज अखिल कुमार के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।इस कड़ी में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, साहिबगंज में वाद-विवाद, स्लोगन लेखन एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने नशे के दुष्प्रभावों, उससे होने वाली सामाजिक एवं पारिवारिक क्षति तथा नशा मुक्त समाज की आवश्यकता पर प्रभावशाली विचार प्रस्तुत किए।प्रतियोगिता के परिणाम में अनुष्का कुमारी ने प्रथम स्थान,आँचल कुमारी ने द्वितीय स्थान एवं कृति कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रखते हुए उन्हें स्वस्थ, सकारात्मक एवं जिम्मेदार नागरिक के रूप में विकसित करना तथा समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रेरित करना रहा।इस अवसर पर डालसा के सचिव विश्वनाथ भगत ने जानकारी दी कि यह कार्यक्रम राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) की DAWN (Drug Awareness and Wellness Navigation – For a Drug Free India) योजना, 2025 के अंतर्गत आयोजित जागरूकता सप्ताह का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि यह अभियान 12 जनवरी 2026 तक जिले भर में संचालित किया जाएगा, जिसके तहत विद्यालयों, कॉलेजों एवं सार्वजनिक स्थलों पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे।कार्यक्रम में लीगल एड डिफेंस काउंसिल, पारा लीगल वॉलंटियर्स (PLV) तथा स्वयंसेवी संस्था ‘मंथन’ के स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए छात्राओं को नशे से दूर रहने तथा कानूनी अधिकारों की जानकारी दी।आयोजकों ने विश्वास जताया कि इस प्रकार के रचनात्मक एवं सहभागितामूलक कार्यक्रमों से समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा और नशा मुक्त भारत के संकल्प को सशक्त आधार मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *