वार्षिक अधिवेशन की सफलता की समीक्षा, 18 जनवरी को मोती झरना में वन भोज का निर्णय।

श्रीकांत दास / विशाल विचार
साहिबगंज।झारखंड मजदूर संघ (प्रजातांत्रिक) की जिला कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आज दिन के 12:00 बजे संघ के केंद्रीय कार्यालय, बाकुडी में सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रीतम कुमार पीयूष ने की।बैठक में संघ के केंद्रीय महामंत्री राजकुमार यादव, केंद्र सहायक मंत्री गणेश ठाकुर तथा केंद्र उपाध्यक्ष फूल कुमारी देवी की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे बैठक की महत्ता और भी बढ़ गई।बैठक के दौरान विगत 21 दिसंबर 2025 को बरहरवा में आयोजित झारखंड मजदूर संघ (प्रजातांत्रिक) के वार्षिक अधिवेशन की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एकमत से कहा कि यह अधिवेशन पूर्णतः सफल रहा। अधिवेशन की सफलता का श्रेय संगठन के समर्पित पदाधिकारियों एवं कर्मठ सदस्यों को दिया गया।नए वर्ष के अवसर पर संगठनात्मक एकता, आपसी भाईचारे एवं समन्वय को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से बैठक में यह सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 18 जनवरी को संघ के सभी सदस्य मिलकर मोती झरना पर्यटक स्थल में वन भोज (पिकनिक) का आयोजन करेंगे।बैठक के उपरांत संगठन के केंद्रीय महामंत्री राजकुमार यादव एवं केंद्र सहायक मंत्री गणेश ठाकुर के जन्मोत्सव के अवसर पर केक काटकर हर्षोल्लास के साथ समारोह का आयोजन किया गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु, स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की।बैठक में प्रमुख रूप से मोहम्मद इमाम विश्वास, ब्रह्मदेव यादव, निखिल यादव, मोहम्मद जावेद अख्तर, अंसार खान, रोशन मुर्मू, मोहम्मद सिफाजुल विश्वास, मिथुन घोष, बाबूराम साहा बैठा, तिलकाई मुर्मू, इकरामुल अली, जया देवी, रेखा देवी सहित अन्य कई सदस्य उपस्थित रहे।बैठक का समापन संगठन को और अधिक मजबूत, सशक्त एवं मजदूर हितों के लिए संघर्षशील बनाने के संकल्प के साथ किया गया।
