गुम हुआ मोबाइल बरामद कर आवेदक को किया सुपुर्द।

श्रीकांत दास / विशाल विचार

राजमहल (साहिबगंज):थाना दिवस के अवसर पर राजमहल थाना पुलिस ने एक बार फिर आम जनता के प्रति अपनी संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय दिया है। थाना प्रभारी हसनैन अंसारी के नेतृत्व में राजमहल थाना क्षेत्र से गुम हुए एक मोबाइल फोन को सफलतापूर्वक बरामद कर उसके वास्तविक स्वामी को सौंपा गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वाधीन कर्मकार, पिता स्वर्गीय सुधीर कर्मकार, ग्राम सोभापुर, पोस्ट सरकंडा, थाना राजमहल, जिला साहिबगंज का मोबाइल फोन गुम हो गया था। मोबाइल गुम होने से परेशान आवेदक ने इस संबंध में राजमहल थाना में लिखित आवेदन दिया था।थाना दिवस के दौरान आवेदन पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी हसनैन अंसारी के निर्देश पर पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता एवं सघन जांच प्रक्रिया अपनाई। पुलिस की सतत प्रयासों के फलस्वरूप गुमशुदा मोबाइल फोन को सफलतापूर्वक बरामद कर लिया गया। आवश्यक कानूनी एवं प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी करने के उपरांत मोबाइल फोन को विधिवत रूप से आवेदक स्वाधीन कर्मकार को सौंप दिया गया।अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर आवेदक ने राजमहल पुलिस एवं थाना प्रभारी हसनैन अंसारी के प्रति आभार व्यक्त किया और पुलिस की कार्यशैली की सराहना की।इस अवसर पर थाना प्रभारी हसनैन अंसारी ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या, शिकायत या आपराधिक सूचना के लिए लोग निर्भीक होकर थाना में संपर्क करें। राजमहल पुलिस जनसेवा के लिए सदैव तत्पर है।राजमहल पुलिस की इस सराहनीय पहल से आम नागरिकों के बीच पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है तथा थाना दिवस की सार्थकता भी स्पष्ट रूप से सामने आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *