श्रीकांत दास / विशाल विचार

राजमहल (साहिबगंज) झारखंड राज्य की स्थापना के रजत जयंती समारोह के अवसर पर बुधवार को राजमहल प्रखंड के पंचायत प्राणपुर में गृह प्रवेश सह संकल्प सभा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक प्रतिनिधि मो. मारूफ, प्रखंड विकास पदाधिकारी मो. यूसुफ, पंचायत की मुखिया अफसाना खातून एवं अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में हुआ।विधायक प्रतिनिधि मो. मारूफ ने इस अवसर पर कहा कि “अबुआ आवास योजना सरकार की सबसे बेहतरीन योजना है, जिसके माध्यम से गरीब परिवारों का पक्का घर का सपना साकार हो रहा है। जब किसी असहाय व्यक्ति के सिर पर छत होती है, तो वह खुशी शब्दों में नहीं बताई जा सकती। सरकार का लक्ष्य है कि हर योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और गरीबी को समाप्त किया जा सके।”प्रखंड विकास पदाधिकारी मो. यूसुफ ने बताया कि आज राजमहल प्रखंड के सभी 23 पंचायतों में कुल 770 लाभुकों का गृह प्रवेश कराया गया। इनमें अबुआ आवास योजना, पीएम जनमन आवास एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पूर्ण हुए आवास शामिल हैं। वहीं, जिन लाभुकों के आवास अभी अधूरे हैं, उन्हें यह संकल्प दिलाया गया कि वे शीघ्र निर्माण कार्य पूरा करेंगे।कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य मो. बारीक शेख, सुष्मिता देवी, प्रखंड प्रमुख लक्ष्मी उरांव, प्रखंड अध्यक्ष अनिसुर रहमान, नगर अध्यक्ष मो. आजाद, आवास को-ऑर्डिनेटर रवि कांत रवि, बीपीओ गगन बापू, प्रखंड समन्वयक अभिजीत कुमार, सभी आवास प्रभारी एवं बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि तथा लाभुक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *