
हमीरपुर। जनपद के जिला जज, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला कारागार हमीरपुर का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जेल में निरुद्ध कैदियों की स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था तथा प्रशासनिक कार्यप्रणाली का विस्तार से आकलन किया गया।अधिकारियों ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए सुरक्षाकर्मियों की संख्या, उनके पास उपलब्ध उपकरणों एवं सुरक्षा उपायों की जांच की। इसके साथ ही जेल में निरुद्ध कैदियों की संख्या, उनकी स्वास्थ्य स्थिति, रहने की व्यवस्था तथा समस्याओं को भी गंभीरता से सुना गया।निरीक्षण के दौरान जेल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की गई। डॉक्टरों की उपलब्धता, दवाइयों की व्यवस्था एवं साफ-सफाई की स्थिति को परखा गया। साथ ही कैदियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता एवं मात्रा की भी जांच की गई। अधिकारियों ने रसोईघर का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।जिला जज, डीएम एवं एसपी ने जेल के प्रशासनिक कार्यों, रिकॉर्ड संधारण तथा कैदियों के अधिकारों के संरक्षण की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। इसके अतिरिक्त कैदियों के लिए संचालित शिक्षा, कौशल विकास एवं पुनर्वास कार्यक्रमों की रूपरेखा का भी अवलोकन किया गया।निरीक्षण के अंत में अधिकारियों ने जेल प्रशासन को निर्देश।
